google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

सेवा संकल्प: लोरमी में डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर पखारकर लिया आशीर्वाद, दिखा भावुक पल...

2 hours ago
2 min read
  • डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर धोकर की सेवा, भावुक वरिष्ठजनों ने पीएम मोदी को दिया दीर्घायु का आशीर्वाद....

  • लोरमी में डिप्टी सीएम साव की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, यज्ञ हवन....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के मानस मंच में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक अनूठी और भावुक मिसाल पेश की।



















उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ पेंशनधारियों के पैर पखारकर उनका आशीर्वाद लिया। वरिष्ठजनों के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेने का यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था, जो भारतीय संस्कृति के संस्कारों और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बना।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 'स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह' -

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम साव की अगुवाई में पीएम मोदी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और यज्ञ-हवन किया गया। समारोह में 2000 से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, जहां भावुक हुए वरिष्ठजनों ने भी प्रधानमंत्री को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर: अरुण साव -

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा संस्कार है, और उनके आशीर्वाद व अनुभवों से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती है।


जले सवा लाख आशीर्वाद के दीये -

आयोजन के तहत लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख 'आशीर्वाद के दीये' जलाए गए। नगर और गांवों के सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसर, चौक-चौराहों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की मंगलकामना की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html