कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे दिग्गज नेता.....
- ANIS LALA DANI

- 50 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दुर्ग: कांग्रेस की ओर से जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक और चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से दुर्ग संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं झीरम घाटी कांड की जांच और रिपोर्ट को लेकर जारी गतिरोध के बीच टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जांच घटना को घटित होने देने के लिए जिम्मेदार लोगों तक नहीं पहुंचती, तब तक उन्हें संतुष्टि नहीं मिलेगी। सिंहदेव ने झीरम घाटी मामले में पूरी सच्चाई सामने आने और जिम्मेदारी तय किए जाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर के जरिए कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर फोकस किया।





.jpg)











Comments