महासमुंद में जारी हुई संविदा पदों की चयन व प्रतीक्षा सूची....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुन्द:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला महासमुन्द में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरण के तहत पात्र अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न तिथियों में कौशल परीक्षा आयोजित की गई थी। कौशल परीक्षा के उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण पूर्व में जारी किया जा चुका है। अब भर्ती प्रक्रिया के तहत मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जा रही है। अभ्यर्थी कौशल परीक्षा के उपरांत जारी मेरिट सूची, चयन एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर कर सकते हैं। इसके साथ ही उक्त सूचियां कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द के सूचना पटल पर भी उपलब्ध हैं।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)









Comments