सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, देखे सब्जियों के रेट..

इन दिनों प्रदेश में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. महंगाई का असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है, आलम या है कि 10 रूपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 रूपये प्रति किलो बिकने लगा है, कई सब्जियों के दाम तो ऐसे है कि आम लोगों को मजबूरन सब्जी खरीदना पड़ रहा है, सब्जी के थोक और चिल्हर व्यापारियों के मुताबिक अभी लोगों को और महंगाई झेलनी पड़ेगी. आपको बता दें कि मानसून और बारिश के कारण टमाटर के दाम में काफ़ी उछाल आया है. हरी मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, अदरक, धनिया, लहसुन, फूलगोभी के भी दाम रिकार्ड तोड़ रहे हैं. राजधानी रायपुर में टमाटर 100 से 120 रुपए प्रति किलो तक रेट आ पहुंचा है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments