google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देखे अपने शहर के लेटेस्ट रेट, सोने-चांदी का भाव फिसला...

11 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सोने-चांदी की कीमतों में आज 21 सितंबर को गिरावट देखी जा रही है | MCX पर गोल्ड 583 रुपये गिरकर 153798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है | चांदी भी 713 रुपये फिसलकर 240890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है | दिल्ली में सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है | वहीं, 22 कैरेट सोना 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है |


















मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है | चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव में 24 कैरेट सोना 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है | वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है | सोने में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजहें भी हैं |


पिछले साल सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी | 1979 के बाद यह सोने की कीमतों की सबसे मजबूत तेजी में से एक रही, जिसमें गोल्ड के दाम 75 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए | इसके बाद भी हाल के महीनों में सोने की कीमतों में बढ़त जारी रही, हालांकि अब इसकी रफ्तार कुछ धीमी रही है | दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की तलाश से सोने को सपोर्ट मिला | जब बाजार में रिस्क बढ़ता है, तो निवेशक अक्सर शेयर या दूसरे रिस्क वाले ऑप्शन के बजाय सोने का रुख करते हैं |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html