google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग :- भिलाई के खुर्सीपार इलाके में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक महिला, दी पुरुष और दी नाबालिगों को पकड़ा है। कार्रवाई में हेरोइन, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत कुल करीब 29 लाख 23 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को खुर्सीपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक-3 स्थित एक मकान में अवैध रूप से हेरोइन बेचने का कारोबार चल रहा है।

















सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। 14 लाख की हेरोइन, 2.35 लाख रुपए नकद मिलेः मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को 70.460 ग्राम हेरोइन मिली। इसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 9 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा 2 लाख 35 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए।


पुलिस ने मौके से करीब 19 लाख रुपए कीमत के 19 नग सीने के आभूषण, चांदी के आभूषण और बर्तन भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही 8 मोबाइल फोन और हैरोइन तौलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। एनडीपीएस एक्ट में केस, 3 आरोपी जेल भेजे पुलिस ने मामले में खुर्सीपार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8. 21(ख) और 27 के तहत अपराध दर्ज किया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसबीर कौर उर्फ सोनू (25), नितेश सोनी (32) और तिरकेश निषाद (21) के रूप में हुई है। तीनों को न्याधिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पकड़े गए दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड के आदेश के बाद दीनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html