google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का डंप बरामद...

Aug 25
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांकेर :- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है | मोरखण्ड़ी जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है | बीएसएफ, जिला बल और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है | कांकेर के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी है |


इसी कड़ी में 24 अगस्त को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में जवानों ने सर्चिंग के दौरान संदिग्ध स्थान की जांच की | इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों का बड़ा डंप मिला | जवानों ने डंप की तलाशी ली तो उसमें हथियार समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई | सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम भी मौजूद रही |


नक्सली डंप से बरामद सामग्री -

  1. भारमार बंदूक – 4

  2. भारमार बंदूक के बैरल – 3

  3. वायरलेस सेट – 1

  4. बिजली वायर – 3

  5. बंडल GPS – 1

  6. छोटी सोलर प्लेट – 1

  7. चार्जर – 1


नक्सली साहित्य बड़ी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद किए गए हैं | सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप बरामद करने को अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है | सर्चिंग अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए | पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html