google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एसडीएम ने की कार्रवाई, सरकारी मेडिकल वैन का दुरूपयोग कर रहा था पार्षद....

Nov 15, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर - 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान है, 70 सीटों में मतदान होना है, जिसमें मनेंद्रगढ़ विधानसभा भी शामिल है, लेकिन चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 9 में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है, पार्षद ने कोरिया नीर में कांग्रेस का झंडा लगाकर प्रचार करवाया जा रहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल वैन को भी पार्षद ने अपने घर के सामने लगवाया है, जहां मरीज आकर अपना इलाज करवा रहे हैं |


आपको बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगा हुआ है. शासकीय संस्थाओं या शासकीय जगहों पर कोई भी पार्टी अपना प्रचार प्रसार नहीं कर सकती.इस तरह शासकीय चीजों पर झंडा नहीं लग सकता. लेकिन चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 9 गेल्हापानी में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है. एक तरफ वाटर एटीएम में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद के पिता कांग्रेस का झंडा लगाकर प्रचार कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी को अपने घर के पास लगाकर लोगों का इलाज के साथ प्रचार किया जा रहा है |


स्थानीय लोगों के साथ ही कुछ दलों ने इसका विरोध किया गया, जिस पर चिरमिरी एसडीएम ने तत्काल संज्ञान में लेकर एटीएम में लगे झंडे को हटवाया, साथ ही पार्षद के घर के पास लगी स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी को भी हटवाया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html