google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जांजगीर-चांपा की बेटी अंजलि साहू बनीं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी....

11 hours ago
2 min read
  • साहू समाज की बड़ी उपलब्धि है ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर अंजलि साहू का चयन एवं पद स्थापना।

  • संवाददाता ने संक्षिप्त इंटरव्यू लिया अंजलि साहू का उसे साझा किया जा रहा है।

  • बनारी की बेटी और बोड़सरा की बहू अंजलि साहू बनीं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी |

  • जांजगीर में मिली पदस्थापना, मायके से ससुराल तक खुशी की लहर |

  • मायके और ससुराल में जश्न का माहौल; कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग से हासिल की बड़ी सफलता।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर-चांपा :- जिले के ग्राम बनारी की बेटी एवं ग्राम बोड़सरा की बहू अंजलि साहू ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और दोनों गांवों का नाम रोशन किया है। वर्ष 2023 में निकली इस भर्ती का अंतिम परिणाम हाल ही में जारी हुआ है, जिसके बाद अंजलि को जांजगीर में पदस्थापना मिली है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से मायके और ससुराल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।   

ग्राम बनारी निवासी राजेंद्र कुमार साहू एवं ममता साहू की अंजलि साहू की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, नैला से हुई। इसके बाद उन्होंने भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग (पुलगांव चौक) से वर्ष 2017 में बी.एससी. (कृषि) की उपाधि प्राप्त की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे निरंतर शासकीय सेवा की तैयारी में जुटी रहीं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने आखिरकार सफलता का मार्ग प्रशस्त किया।   


परिवार का मिला पूरा सहयोग-

अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राजेंद्र कुमार साहू, माता ममता साहू, भाई अश्वनी कुमार साहू एवं पति मनीष कुमार साहू को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ससुर ग्राम बोड़सरा निवासी अरुण साहू एवं सास सुरजा साहू के स्नेह, सहयोग और प्रोत्साहन के प्रति भी आभार व्यक्त किया। अंजलि के अनुसार, परिवार के निरंतर संबल ने ही उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुँचने की प्रेरणा दी।


अंजलि की यह सफलता इस बात का जीवंत उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से हर सपने को साकार किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


क्षेत्र के विकास में महिला नेतृत्व की भूमिका अहम-

कठिन परिश्रम के बल पर सीजीपीएससी (CGPSC) के माध्यम से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। किसी भी महिला का प्रशासनिक पद पर आसीन होना समाज के विकास और महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल पेश करता है।


कहा जाता है कि देखे गए सपने यदि सच्ची मेहनत के साथ तराशे जाएं, तो वे हकीकत बन जाते हैं। आज अंजलि की मेहनत रंग लाई है और वे एक सफल कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में जनता की सेवा करेंगी। एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली महिला का इस महत्वपूर्ण पद पर चयन होना पूरे समाज के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।


शालिनी न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता एवं 'इंडियन क्राइम अखंड चक्र दैनिक' के ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू सहित समस्त मीडिया जगत की ओर से अंजलि साहू को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी  संवाददाता,राकेश कुमार साहू  जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़। #AnjaliSahu #JanjgirChampa #RAEO #CGPSC #WomenEmpowerment #SahuSamaj #Chhattisgarh #SuccessStory #JanjgirNews #BreakingADNNews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html