छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर के घर पर दबिश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर औचक कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया है। इस दौरान चर्चित शराब घोटाला प्रकरण से जुड़े आरोपी अनवर ढेबर के आवास पर भी केंद्रीय एजेंसी की टीम पहुंची है। सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के 3 से 4 अलग-अलग इलाकों में यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, इस हालिया कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन जांच प्रक्रिया के आगे बढ़ने पर कई अन्य अहम तथ्य उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इससे पहले भी एजेंसी ने राजधानी के पंडरी अंतर्गत रवि नगर स्थित सुशील विला और दुर्ग की ऋषभ ग्रीन सिटी समेत अन्य व्यावसायिक ठिकानों पर दबिश दी थी। उस दौरान रायपुर में कारोबारी नितिन डागा तथा दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर सुबह के वक्त पहुंचकर अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन छानबीन की थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments