सरदार पटेल स्मृति कार्यक्रम में छात्र-प्रतिभा की जमकर हुई प्रस्तुति: गरियाबंद...
- ANIS LALA DANI

- 9 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में थाना गरियाबंद, राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र के स्कूलों में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों से जोड़ना था।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर निबंध लिखे, वहीं जल संरक्षण और जंगल बचाने जैसे विषयों पर चित्रकला के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।




.jpg)







