google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरायपाली: बुजुर्ग उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ....

Sep 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरायपाली: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 विशेष भूमिका निभा रहे है। इसी क्रम में महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम केन्दुढार निवासी 62 वर्षीय उग्रसेन नंदे जिनकी समस्या के निराकरण के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ मिलने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। उग्रसेन नंदे पिछले दो वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में आवेदन कर रहे थे। पेंशन राशि प्राप्त नहीं होने के कारण उन्हें अपने दैनिक जीवन-यापन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में अपनी शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत समाज कल्याण विभाग महासमुन्द के संज्ञान में आने पर उप संचालक संगीता सिंह ने प्रकरण के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निर्देशानुसार मामले की जांच एवं परीक्षण किया गया, जिसमें उग्रसेन नंदे मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लिए पात्र पाए गए। इसके पश्चात उनके पेंशन प्रकरण का संबंधित समिति की बैठक में अनुमोदन कराया गया तथा पेंशन राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ऑनलाइन प्रविष्टि की गई। अब आगामी समय में उग्रसेन नंदे को मुख्यमंत्री पेंशन योजना का नियमित लाभ प्राप्त हो सकेगा। उग्रसेन नंदे ने इसके लिए राज्य शासन एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html