सरायपाली: जमीन और पैसों की रंजिश में छोटे भाई पर जानलेवा हमला....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सरायपाली के ग्राम ढुटीकोना में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को जमीन को ज्यादा कमा रहे हो पैसा वाले हो गये हो कहकर जमीन संबंधी बात को लेकर वाद विवाद कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढुटीकोना थाना सरायपाली निवासी ओमप्रकाश बरिहा खेती किसानी एवं राजमिस्त्री का काम करता है, जो 02 सितम्बर 2026 के रात्रि करीबन 09:30 बजे खाना खाकर गांव के सार्वजनिक रंगमंच के पास बैठा था | इस दौरान ओमप्रकाश का बड़ा भाई दुधनाथ बरिहा तुम जमीन को ज्यादा कमा रहे हो पैसा वाले हो गये हो कहकर जमीन संबंधी बात को लेकर वाद विवाद कर ओमप्रकाश को गंदी गंदी गाली गुप्तार किया और अपने घर चला गया | इसके बाद ओमप्रकाश गांव के स्कूल के पास अपनी पत्नी पुनीमोती बरिहा एवं लड़की ईशा बरिहा के साथ बातचीत कर रहे थे तभी ओमप्रकाश का भैया दुधनाथ बरिहा एवं भतीजा हुलेश बरिहा दोनो अपने-अपने हाथ में डंडा लेकर आये और गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुये दोनों अपने हाथ में रखे डंडा से ओमप्रकाश के सिर, दोनों हाथ, शरीर में मारपीट किये | मारपीट करने से ओमप्रकाश के सिर, दोनों हांथ एवं शरीर में चोंट आया है, घटना को ओमप्रकाश की पत्नी पुनीमोती, लड़की ईशा बरिहा देखे सुने एवं बीच बचाव किये, तब स्वयं के साधन से ईलाज कराने ओमप्रकाश शासकीय अस्पताल सरायपाली आया | वही मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुधनाथ बरिहा और हुलेश बरिहा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |





.jpg)











Comments