लौह पुरुष को नमन: नरदहा में मनी पटेल जयंती.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: नरदहा स्थित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के बहुद्देशीय भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के एकीकरण और आधुनिक राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। सैकड़ों रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप देना उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम था। उनका दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
कार्यक्रम में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, संरक्षक विपिन बिहारी वर्मा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments