बालोद: शहीद जवानों के परिजनों को बड़ी आर्थिक मदद, एसबीआई और पुलिस विभाग ने सौंपे 2 करोड़ के चेक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले दो पुलिसकर्मियों के परिवारों के संबल के लिए प्रशासन आगे आया है। पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना के अंतर्गत एसबीआई बैंक की ओर से दोनों दिवंगत जवानों के आश्रितों को कुल 2 करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है।
बालोद मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी किरण चव्हाण ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक पुनीत भार्गव ने परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये के चेक सौंपे।
इन परिवारों को मिला संबल:
संतराम मंडावी: थाना पुरूर में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी का जून 2026 में सड़क हादसे में निधन हो गया था। योजना के तहत उनकी पत्नी सावित्री और पुत्र देवेंद्र को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी गई है।
ठनेश टेमार्य: थाना कोतवाली बालोद में पदस्थ आरक्षक ठनेश टेमार्य की भी फरवरी 2026 में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी। उनकी माता गीता बाई को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया है।
इस अवसर पर एसडीओपी माया शर्मा, मुख्य लिपिक ठाकुर प्रसाद मरकाम और वेतन शाखा प्रभारी जगदीश साहू समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments