google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को सुद्ध बनाने में सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है- सभापति सूर्यकांत राठौड़....

  • नमस्ते दिवस पर कोलकाता में आयोजित विशेष कार्यक्रम का रायपुर नगर निगम में लाइव प्रसारण किया गया |

  • महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने सफाई मित्रों को पीपीई किट प्रदत्त किए, प्रत्येक जोन को 20 पीपीई किट प्रदाय |

  • सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान हमारा दायित्व है- महापौर मीनल चौबे |

  • रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ बनाने में सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है- सभापति सूर्यकांत राठौड़ |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर - आज नमस्ते दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोलकाता में रखे गये विशेष कार्यकम का रायपुर नगर निगम मुख्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी उपस्थितजनों ने देखा। कार्यक्रम की शुरूआत गणमान्य अतिथियों के अभिनंदन से हुई। इसमें केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विरेन्द्र कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंद्रु अधिकारी ने कार्यकम में समाज के सभी वर्गो तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं पर लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने सामाजिक समावेशन और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने समावेशी विकास एवं सामाजिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

इस संदर्भ में नमस्ते दिवस पर नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के सामान्य सभा सभागार में हुए आयोजन में रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान हमारा दायित्व है। महापौर ने सफाई मित्रों से अपील की है कि जोखिम के कार्यों को सफाई मित्र ना करें एवं अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें एवं यह स्मरण रखें कि उनके पीछे उनके परिवारजन भी है और उनका दायित्व भी है। महापौर ने कहा कि सफाई मित्रों को फील्ड पर कार्य करने के पूर्व निर्धारित मानको के सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाये। ताकि उनको कार्यों में कोई जोखिम ना रहे। सफाई मित्र भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने का निजी दायित्व पूर्ण करें एवं अधिकारीगण उन्हें सुरक्षात्मक वातावरण एवं उपकरण उपलब्ध करवायें एवं सुरक्षित वातावरण में सफाई मित्रगण कार्य करें।

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड ने कहा कि रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सफाई मित्रों को पहले सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाये। इसके बाद ही वे सफाई के कार्य में फील्ड में भेजे जाये। सफाई कार्यों को मैनुअल पद्धति से ना करवाकर मैकेनिकल पद्धति से करवाया जाना प्राथमिकता से सफाई मित्रों की सुरक्षा की दृष्टि से सुनिश्चित किया जाये।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में सफाई मित्रो का योगदान महत्वपूर्ण है। सफाई मित्रों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सफाई मित्र पूरे शहर के लोगो के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर सफाई कार्य अच्छी तरह करते है। जिससे शहर में स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बना रह सके। इसलिए सफाई मित्रों का योगदान शहर के लोगो को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण देने महत्वपूर्ण है। उनकी सुरक्षा सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सफाई मित्र अपने अच्छे कार्यों के लिए वास्तव में हार्दिक धन्यवाद के पात्र है।

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल सामान्य सभा सभागार में नमस्ते दिवस के आयोजन में भाग लिया एवं उपस्थित सभी सफाई मित्रों को नमस्ते मुद्रा में उनका हार्दिक अभिनन्दन किया।

भारत सरकार द्वारा नमस्ते दिवस योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। यह योजना आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से संचालित की जा रही है। जिसका उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ मशीनीकृत स्वच्छता व्यवस्था स्थापित करना है।

नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य

  1. मैनुअल स्कैवेंजिंग एवं जोखिमपूर्ण सीवर, सेप्टिक टैंक सफाई को समाप्त करना।

  2. स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना।

  3. सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई कार्यों में पूर्ण मशीनीकरण को बढ़ावा देना।

  4. स्वच्छता कर्मियों को पीपीई किट, स्वास्थ्य सुरक्षा, बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना।

  5. पात्र कर्मियों को नमस्ते आईडी कार्ड प्रदान करना।

  6. स्वच्छतः कर्मियों के लिए कौशल विकास एवं वैकल्पिक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना।

  7. स्वच्छता कर्मियों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

  8. स्वच्छता कार्यों को सुरक्षित, सम्मानजनक और तकनीक आधारित बनाना।

नमस्ते दिवस कार्यक्रम में दी गयी जानकारी के अनुसार स्वच्छता कर्मचारी रायपुर शहर की स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता कर्मियों से विनम्र अपील की गयी कि सीवर, सेप्टिक टैंक एवं अन्य स्वच्छता कार्यों के दौरान हमेशा निर्धारित पीपीई किट जैसे हेलमेट, दस्ताने, मास्क, गमबूट और सुरक्षा चश्मे का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। किसी भी परिस्थिति में बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिमपूर्ण कार्य न करें तथा सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उपलब्ध मशीनीकृत उपकरणों और मशीनों का अधिकतम उपयोग करें। सुरक्षा मानकों का पालन न केवल दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाता है, बल्कि स्वच्छता कर्मियों के परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। नमस्ते दिवस योजना की भावना के अनुरूप सभी मिलकर सुरक्षा पहले, कार्य बाद में का संकल्प लें और सुरक्षित, सम्मानजनक एवं मशीनीकृत स्वच्छता व्यवस्था को सफल बनाएं। रायपुर नगर पालिक निगम के स्वच्छता कर्मी भानु साहू, ओम प्रकाश, सनी सेंद्र, गोपाल साहू, कपील बेहरा, सचिन सोनाली, लोकेश तिवारी, विक्रांत, राजकुमार को पीपीई किट प्रदत्त की गई। प्रत्येक जोन को 20 पीपीई किट प्रदाय की जा रही है।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे सभापति सूर्यकांत राठौड एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर का नमस्ते दिवस आयोजन में पहुंचने पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, उपायुक्त स्वास्थ्य जसदेव सिंह बाबरा, स्वच्छ भारत मिशन शाखा नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता योगेश कडु ने बुके प्रदत्त कर मंच पर आत्मीय स्वागत किया।


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html