google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान: सरगुजा ओलंपिक ने लखनपुर में दिखाया अद्भुत उत्साह और जोश...

Oct 12
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

लखनपुर: सरगुजा की आबोहवा में इन दिनों खेल का एक अलग ही जनसैलाब देखने को मिल रहा है। यहां के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है तो उन्हें एक बेहतर मंच और प्रोत्साहन देने की। इसी उद्देश्य के साथ पीएम श्री विद्यालय लखनपुर में ब्लॉक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जो ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को एक नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

इस भव्य समापन समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज विशेष रूप से शामिल हुए। मंत्री राजेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल कौशल, जोश और जीत के जज्बे की खुलकर सराहना की।

'सरगुजा की प्रतिभाएं देश-दुनिया में रोशन करेंगी नाम' -

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस अंचल के युवाओं में संघर्ष और परिश्रम की अद्भुत क्षमता है। यदि इन्हें सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास का अवसर मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही ग्रामीण अंचलों में खेलों का एक सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है।

खेलों से बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास -

मंत्री ने आगे कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को विकसित करता है। खेल के मैदान में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ मैदान में उतरना होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति और बुनियादी ढांचे को मिल रहे लगातार बढ़ावा देने की बात कही।

भव्य समापन और खिलाड़ियों का सम्मान -

लखनपुर के इस आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक दक्षता और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html