google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सतत प्रयासों से बसना में चमकेगा ग्रामीण सड़क नेटवर्क...

3 days ago
2 min read
  • रिखादादर-परसवानी और बरपेलाडीह-पीपलखुंटा मार्ग निर्माण को शासन से हरी झंडी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नेतृत्व का माना आभार ।

  • विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सतत प्रयासों से बसना में चमकेगा ग्रामीण सड़क नेटवर्क, 8.38 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी दो महत्वपूर्ण सड़कें ।

  • विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से दो प्रमुख सड़कों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, सीएम विष्णुदेव साय व डिप्टी सीएम अरुण साव का जताया आभार ।

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :- बसना :- बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास की राह में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। ग्रामीण अंचलों में मजबूत सड़क नेटवर्क और सुगम आवागमन को साकार करने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के लगातार प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा बसना क्षेत्र के दो प्रमुख ग्रामीण मार्गों के डामरीकरण और निर्माण कार्य के लिए 838.42 लाख यानी 8 करोड़ 38 लाख 42 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस क्षेत्रवासी सौगात के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।


लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल दो महत्वपूर्ण मार्गों रिखादादर से परसवानी मार्ग कुल लंबाई 2.45 किलोमीटर एवं बरपेलाडीह से पीपलखुंटा मार्ग कुल लंबाई 3.20 किलोमीटर के निर्माण हेतु वित्त विभाग की सहमति के उपरांत प्रशासकीय स्वीकृति की मुहर लगाई गई । क्षेत्रवासियों को मिली इस ऐतिहासिक सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, हर गांव तक पक्की सड़क, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


रिखादादर से परसवानी और बरपेलाडीह से पीपलखुंटा मार्ग की स्थिति को लेकर ग्रामीणजन लंबे समय से मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की इस बहुप्रतीक्षित आवश्यकता को शासन के समक्ष प्रमुखता से रखा गया, जिसे सहृदयता से स्वीकार करते हुए आज प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए मैं प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव जी का पूरे क्षेत्र की जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता की हर उम्मीद को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है। जब गांवों तक पक्की सड़कों का जाल पहुंचता है, तो सिर्फ फासले ही कम नहीं होते, बल्कि पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था रफ़्तार पकड़ लेती है। इन नए मार्गों के निर्माण से हमारे अन्नदाता किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुँचाने में आसानी होगी, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं का सफर सुरक्षित बनेगा, बीमार मरीजों को वक्त पर अस्पताल पहुँचाया जा सकेगा और छोटे कारोबारियों के व्यापार को भी नई उड़ान मिलेगी।


करोड़ों रुपये की इस सड़क परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिखादादर, परसवानी, बरपेलाडीह, पीपलखुंटा सहित समूचे अंचल के प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

#बसना #रिखादादर #परसवानी #बरपेलाडीह #पीपलखुंटा #सड़कनिर्माण #ग्रामीणसड़क #विकासकार्य #प्रशासकीयस्वीकृति #विधायकडॉसंपतअग्रवाल #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html