google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद.....

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान में पुलिस को पांच अग्निशस्त्र समेत कई अहम सामान मिले हैं, जिसे नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में चला सर्च ऑपरेशन

गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि पोस्टे वांगेतुरी क्षेत्र के मौजा माचुवंचा के जंगल में नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अभियान में पुलिस की चार टुकड़ियों के साथ बम निरोधक दस्ते की टीम को भी शामिल किया गया था, जिनकी संयुक्त तलाशी के दौरान इस छिपाई गई सामग्री का पता चला।


भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

पुलिस के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान मौके से एक बारह बोर राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफल और एक एयर गन बरामद की गई। इसके अलावा 12 क्लेमोर, एक बोतल में रखा आईईडी विस्फोटक, एक जिंदा क्लेमोर विस्फोटक, एक वायरलेस माइक सेट और हथियार का लोअर हैंडगार्ड भी मिला। हथियारों के साथ-साथ 100 सुतली बम, हरे कपड़े से तैयार नक्सली वर्दी के पांच जोड़े और अन्य नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अभियान के दौरान कुछ खतरनाक विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों और सुरक्षा के लिहाज से यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html