RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल संपत्ति चोरी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वर्ष 2021 में दर्ज अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पकड़े गए हैं।विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर ने दोनों के खिलाफ 28 सितंबर 2026 को अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इसके आधार पर आरपीएफ दुर्ग की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 26 अक्टूबर को बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में पेश कर दिया गया है।
5 साल पुराने मामलों में आरपीएफ की विशेष कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग द्वारा लंबे समय से लंबित मामलों में फरार और वारंटी आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वर्ष 2021 में दर्ज रेल संपत्ति चोरी के दो मामलों में यह कार्रवाई की गई है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। वारंट की तामील सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग आरपीएफ पोस्ट प्रभारी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने मुखबिरों की मदद से आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया।
दल्लीराजहरा से पकड़े गए दोनों आरोपी-
पहला मामला: आरपीएफ ने केवल सिंह हलवा (44 वर्ष), पिता पुनीत राम हलवा, निवासी दल्लीराजहरा (जिला बालोद) को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 04/2021 (प्रकरण क्रमांक 9406/2021) दर्ज था। रेल संपत्ति चोरी के इस पुराने प्रकरण में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से टीम उनकी तलाश में जुटी थी।
दूसरा मामला: दूसरे मामले में नरेन्द्र उर्फ कन्नू बन गोस्वामी (36 वर्ष), पिता जोईधा बन गोस्वामी, निवासी दल्लीराजहरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 06/2021 (प्रकरण क्रमांक 9407/2021) दर्ज था। विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर द्वारा इस मामले में भी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर इन्हें दबोच लिया गया।
आरपीएफ की विशेष टीम की अहम भूमिका इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग आरपीएफ पोस्ट प्रभारी के निर्देशन में बनी टीम में सहायक उप निरीक्षक निरंजन, आरक्षक एचआर सैनी और आरक्षक एसआर मीना शामिल रहे। टीम ने बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में उनके गांव पहुंचकर पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए 26 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
एक साल में 32 वारंटी आरोपी गिरफ्तार आरपीएफ दुर्ग के अनुसार, रेल संपत्ति से जुड़े पुराने अपराधों और न्यायालय में लंबित मामलों में वारंट की तामील के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिछले एक वर्ष में अब तक कुल 32 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और रेल संपत्ति की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #Durg #RPF #RailwayProtectionForce #RailwayPropertyTheft #Arrested #Balod #Dallirajhara #CrimeNews #RailwayNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments