खल्लारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डेढ़ लाख से अधिक के गांजे के साथ मुख्य सप्लायर गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
खल्लारी | अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खल्लारी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल डेटा की मदद से गांजे के मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने तस्करी के इस पूरे नेटवर्क (सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक) का अंततः पर्दाफाश कर दिया है।
क्या था पूरा मामला ?
27 जून 2025 को खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागबाहरा की ओर से एक स्कूटी (क्रमांक CG 04 QC 4491) पर अवैध गांजा भरकर लाया जा रहा है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी अपनी स्कूटी को सड़क किनारे छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला था। पुलिस ने जब लावारिस स्कूटी की तलाशी ली, तो उसमें रखी प्लास्टिक की बोरी से 10 पैकेटों में कुल 10.470 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1,57,000 रुपये आंकी गई। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
कड़ी से कड़ी जोड़कर तक पहुंचे हाथ -
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने स्कूटी के मालिक और परिवहनकर्ता देवराज कुम्हार (निवासी दुआझर, थाना राजा खरियार, नुआपाड़ा, ओडिशा) को 1 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर गांजा मंगाने वाले दो अन्य आरोपियों—जयंत दीपक (निवासी कबीर नगर, रायपुर) और नवीन शेन्द्रे (निवासी बैरन बाजार, रायपुर)—को भी पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
मुख्य सप्लायर तक ऐसे पहुँची पुलिस -
मामले की 'एंड-टू-एंड' और वित्तीय जांच (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) जारी रखते हुए, पुलिस ने जब्त किए गए मोबाइलों के डेटा और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस सीधे गांजे के मुख्य विक्रेता (सोर्स) तक जा पहुँची। 25 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहन माली (पिता घनश्याम माली, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुआक्षर, थाना खरियार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा) को दबोच लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी: -
सोहन माली (पिता घनश्याम माली, उम्र 22 वर्ष), निवासी दुआक्षर, थाना खरियार, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) — गांजा सप्लायर (मुख्य सोर्स)
पूर्व में गिरफ्तार अन्य आरोपी:
देवराज कुम्हार (उम्र 22 वर्ष), निवासी दुआझर, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा — परिवहनकर्ता
जयंत दीपक (उम्र 35 वर्ष), निवासी कबीर नगर, टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) — गांजा मंगाने वाला
नवीन शेन्द्रे (उम्र 35 वर्ष), निवासी बैरन बाजार, रायपुर (छ.ग.) — गांजा मंगाने वाला
कुल जप्त संपत्ति: -
10.470 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 1,57,000 रुपये)
1 स्कूटी (कीमत लगभग 50,000 रुपये)
04 नग मोबाइल (कीमत लगभग 65,000 रुपये)
कुल जप्त मशरूका: 2,72,000 रुपये






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments