रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के साथ मारपीट, मामला दर्ज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- तोरवा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है | पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके घर में रह रही एक महिला ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके दाहिने हाथ और बाएं पैर में चोटें आई हैं |
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अपनी पत्नी के निधन के बाद घरेलू कामकाज के लिए करीब दो वर्ष पहले उक्त महिला को अपने घर लेकर आया था |
किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर मारपीट कर दी | फिलहाल तोरवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments