"इस्तीफा दो…इस्तीफा दो" का जयघोष, कांग्रेस ने छात्रों पर कार्रवाई के लिए केंद्र को ठहराया जिम्मेदार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली :- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से भी बात कर रहे हैं | इस दौरान लगातार 'इस्तीफा दो' के नारे गूंज रहे हैं | नई दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर धरना-प्रदर्शन किया | प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए |
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं | उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की, लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है | राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, 'हम कल छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने उनके घर तक मार्च कर रहे हैं | सरकार न तो जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस कराना चाहती है | प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए इस्तीफा देना चाहिए |'
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा कि 'छात्रों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ पार्टी सड़क पर उतरी है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है | पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा, "इस्तीफा दो... इस्तीफा दो | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने छात्रों पर की गई बर्बरता और जुल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही होगा |"
कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है और उसे इसकी जवाबदेही लेते हुए संबंधित मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments