मातृशक्ति की धार्मिक यात्रा: रायपुर से जतमई और घटारानी के लिए जत्था रवाना...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से शांति नगर कुंद्रा पारा की महिलाओं को माँ जतमई और माँ घटारानी के दर्शन के लिए बस द्वारा रवाना किया। यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभी महिलाओं की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

इस मौके पर पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता बढ़ती है। साथ ही, यह हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को भी मजबूती देते हैं। उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद मांगते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस विशेष धार्मिक यात्रा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments