222 विभिन्न पदों पर होगी भर्ती: निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- महासमुन्द:- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर 2026 को आईटीआई लभराखुर्द महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के संस्था एम/एस फायर एंड सेफ्टी एंड डाएस्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, गणपति नमकीन भंडार प्राइवेट लिमिटेड, बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी इंडिया लिमिटेड, ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जाॅब कंसल्टेंट द्वारा 10वीं 12वीं, स्नातक, उत्तीर्ण आवेदकों का 222 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित स्थल एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो सहित उपस्थित होवे। साक्षात्कार की प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप, वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करना आवश्यक है। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुन्द में सम्पर्क कर अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। #Mahasamund #Chhattisgarh #RozgarMela #JobFair #EmploymentNews #News #CGRozgar #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments