REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 8400mAh बैटरी, 120W चार्जिंग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- नई दिल्ली :- REDMAGIC ने आज चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च किया है। 12 Pro+ में 8400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इसके अलावा इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्ट्रीम जेन 6 चिपसेट शामिल किया गया है। यहां हम आपको 12 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
REDMAGIC 12 Pro+ के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 6999 yuan (लगभग 99,395), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7999 yuan (लगभग 1,13,595) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8999 yuan (लगभग 1,27,795) है। यह फोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है। REDMAGIC 12 Pro+ में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2688×1216 पिक्सल, 185Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz टच सैंपलिंग और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्ट्रीम जेन 6 2nm मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है, जिसके साथ Adreno 850 GPU और Red Core R5 को-प्रोसेसर है।
इसमें 12GB/16GB LPDDR5T रैम और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड REDMAGIC OS 12 पर काम करता है। इस फोन में 8400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 12 Pro+ के रियर कैमरा सेटअप में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का ऑम्निविजन अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन की लंबाई 163.03 मिमी, चौड़ाई 75.96 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 223 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग्स से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments