google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, हवा में उछलकर गाड़ी की छत पर जा गिरा युवक...

11 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में लापरवाही और तेज रफ्तार का एक खतरनाक मामला सामने आया है। स्वर्णिमा एरा कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक हवा में करीब पांच फीट ऊपर उछला और सीधे कार की छत पर जा गिरा। इसके बाद भी वाहन थमा नहीं, बल्कि बाइक को करीब पचास मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी के गणेश नगर स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी के रहने वाले समीर खान फ्लिपकार्ट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह बीते 12 अक्टूबर की दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में स्वर्णिमा एरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गीतांजलि सिटी के नजदीक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को दाहिनी ओर से जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद युवक उछलकर छत पर गिरा और कार वाहन को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। गनीमत यह रही कि युवक कार के पहिये के नीचे आने से बच गया, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था।


घटना के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे और आरोप है कि गाड़ी एक नाबालिग चला रहा था। चर्चा है कि स्टीयरिंग थामने वाला छात्र एक स्थानीय स्कूल में पढ़ता है और उसके माता-पिता शिक्षक हैं। वहीं वाहन में मौजूद अन्य किशोर के पिता पुलिस विभाग में तैनात बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आधिकारिक पुष्टि गहन जांच के बाद ही की जाएगी।


इस बीच, घायल इंजीनियर के भाई साहिल खान ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि थाने में दर्ज कराई गई शिकायत की एफआईआर में आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं किए गए हैं और केवल अज्ञात चालक को आरोपी बताया गया है। परिवार ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


इस घटना के बाद गीतांजलि सिटी और स्वर्णिमा एरा कॉलोनी के रहवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनियों की संकरी सड़कों पर कम उम्र के बच्चे तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हैं। जब इन्हें रोका जाता है, तो इनके परिजन विरोध करने पर उतारू हो जाते हैं और धमकियां देते हैं। निवासियों ने इस तरह की लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने की मांग की है।


गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई महीने में भी बिलासपुर के वेयरहाउस रोड पर नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार छात्र की जान ले ली थी। उस समय पुलिस के उच्च अधिकारियों ने वाहन मालिकों और परिजनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद इस तरह के हादसों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घायल का इलाज जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html