google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"गौरव पथ" मिली सौगात के रूप में.... "राजा देवेन्द्र बहादुर" आए मसीहा के रूप में...

Aug 1, 2023
2 min read



























  • देर आये दुरुस्त आये

  • बरसों की मांग लोगों में आई जान

  • बने राजा देवेन्द्र बहादुर बसना की शान

  • दुआओं के साथ बढ़ा रहे मान

  • बंजर भूमि में बरसात की आस लगाये किसान की तरह - बसना वासी सालों से उम्मीद लगा रखे थे कि कोई तो मसीहा आएगा जो वर्षों से आस लगा रखे "गौरव पथ" की मांग को हकीकत में बदलकर धरातल पर साकार करेगा-

  • ये करिश्मा कर दिखाया कोई और नहीं बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर ने - हालाँकि इस कार्य में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आशीर्वाद रहा है.

बसना :- एक लम्बे इंतजार के बाद बसना शहर वासियों की मांग पूरी हुई है,

गौरव पथ फोर लेन अरेकेल बाईपास रोड से सरायपाली बाईपास पहुँच स्थल तक कुल 3.25 किलोमीटर की लम्बाई - लागत 27 करोड़ 53 लाख 42 हजार का काम मंजूरी होकर टेंडर (निविदा) जारी हो गया है,

ये विकास की सौगात बसना वासियों को विधायक बसना राजा देवेन्द्र बहदुर ने दी है, अपने वर्त्तमान कार्यकाल कहें या अभी अभी जो विकास की गंगा बही है, राजा देवेन्द्र बहादुर का अनूठा प्रयास जिस की सफलता की कहानी, खुद बयां करता है अपनी जुबानी, जिसमें खास कर बसना पदमपुर गौरव पथ जो विगत कई वर्षो से खराब था, बसना से अरेकेल सीमा तक सीसी रोड निर्माण, बसना पदमपुर रोड · सल्डीह से तोरेसिंगा सड़क, बसना से रेमडा सड़क, बसना से गढ़पटनी सड़क, गेर्राभांठा से खटखटी सड़क निर्माण, हाड़ापथरा बांध नहर लाइनिंग कार्य, सिरको बांध में नहर लाइनिंग कार्य इस तरह से अनेको कार्य करवा कर बसना विधान सभा विधायक देवेन्द्र बहादुर ने क्षेत्र में विकास की राह बनाई है। बसना मे गौरव पथ के निर्माण से नगर की सुंदरता और गौरव भी बढ़ेगा।

इस गौरव पथ की मांग पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी कई बार स्थानीय लोगो के द्वारा की गई थी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बसना नगर आगमन पर घोषणा किया था, लेकिन घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गया,

परन्तु ग्राम पिरदा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना गौरव पथ की मांग को प्रमुखता के साथ स्वीकार करते हुए पिरदा कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा कर दी थी। जो की कुछ ही दिन में साकार हो जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html