बड़े डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme Narzo 60X 5G, जाने सही कीमत....

पॉपुलर स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी रियलमी के स्मार्टफोन्स भारत में काफी पसंद किये जाते हैं| Realme के स्मार्टफोन्स के आपको कीमत के हिसाब से जबरदस्त हार्डवेयर सेटअप देखने को मिल जाता है |
बता दें Realme के पास एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं जिनमे से ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी सही ऑप्शन चुन सकते हैं. भारत में अपने स्मार्टफोन मार्केट का विस्तार और उसे मजबूत करने के लिए Realme ने आज भारत में अपने लेटेस्ट Narzo 60X 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. यह एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है और मुख्य तौर पर उन बायर्स को टारगेट करता है जो ज्यादा पैसे खर्च किये बिना अपने लिए एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं. इस स्मार्टफोन की खासियत इसका स्लीक डिजाइन है और बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Realme 11X 5G का ही रिब्रांडेड वर्जन है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में जुलाई के महीने में लॉन्च किया था. तो चलिए Realme Narzo 60X 5G स्मार्टफोन से जुडी सभी बातों को विस्तार से जानते हैं | स्टोरेज ऑप्शन पर नजर डालें तो इसमें आपको 6GB तक रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है | Realme ने इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है और यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है |
बता दें कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 2 वेरिएंट्स में पेश किया है | इसके 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को खरिदने के लिए आपको 14,499 रुपये चुकाने पड़ेंगे. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को नेबुला पर्पल और स्टेलर ग्रीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है और आप अगर चाहें तो इसे 15 सितम्बर दोपहर के 12 बजे से Realme की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन से खरीद सकेंगे






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments