google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरबीएल बैंक गो सेविंग्स अकाउंट लांच करेगी, खाता खोलना होगा आसान.....

Oct 22, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक ने अपने नवीनतम डिजिटल बैंकिंग प्रोडक्ट गो सेविंग्स अकाउंट के लॉन्च की घोषणा की है। यह अकाउंट खोलना आसान है और इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। गो सेविंग्स अकाउंट एक जीरो बैलेंस अकाउंट है। यह प्रोडक्ट सभी आयु वर्ग के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है।


गो सेविंग्स अकाउंट एक सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल है। यह सालाना 7.5 फीसदी तक की उच्च ब्याज दरों, एक प्रीमियम डेबिट कार्ड और प्रीमियर ब्रांड्स के 1,500 रुपये के वाउचर सहित कई कस्टमर-फ्रेंडली लाभ प्रदान करता है। यह अकाउंट 1 करोड़ रुपये तक का कंप्रिहेंसिव साइबर इंश्योरेंस कवर, एक्सीडेंट और ट्रैवल इंश्योरेंस और मुफ्त सीआईबीआईएल रिपोर्ट भी प्रदान करता है। यह अकाउंट प्रीमियम बैंकिंग सर्विसेज की एक रेंज भी प्रदान करता है। इसमें पहले साल की सब्सक्रिप्शन फीस 1999 रुपये (प्लस टैक्स) है। इसके अलावा इस अकाउंट पर 599 रुपये (प्लस टैक्स) के एनुअल रिन्यूअल फीस लगती है।


हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीएल बैंक पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। आरबीएल बैंक मार्च को समाप्त होने वाले तीन ‎‎‎वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2018, 31 मार्च 2019 और 31 मार्च 2020 के लिए अपने शेयर होल्डर्स से फॉर्म-बी से डिक्लेरेशन नहीं ले पाया। इन 3 वित्तीय वर्ष के सितंबर के अंत तक अपने प्रमुख शेयरधारकों में से एक की फिट और प्रॉपर स्टेटस को जारी रखने के संबंध में आरबीआई को सर्टिफिकेट नहीं दे पाया। आरबीआई ने कहा था कि बजाज फाइनेंस पर आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने और आरबीआई को कुछ धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने में देरी करने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html