बिलासपुर में बोले रवि किशन: छालीवुड में अभिनय की चाह, यूपी 2027 चुनाव पर ठोका दावा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिलासपुर: प्रसिद्ध अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सिनेमा, युवा शक्ति और देश की सियासत पर खुलकर विचार रखे। “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” की भावना को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई बेहतरीन पटकथा और उचित अवसर मिला, तो वे छालीवुड (छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग) में अभिनय जरूर करना चाहेंगे।
बिलासपुर आगमन पर रवि किशन ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और यहां के जनजीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी दोनों ही सिनेमा में पारिवारिक, सामाजिक और संवेदनशील विषयों को बड़े पर्दे पर उभारने की अपार संभावनाएं हैं। हालांकि, उन्होंने अभी किसी विशेष प्रोजेक्ट या प्रोडक्शन हाउस के साथ अनुबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके इस रुख से स्थानीय फिल्म जगत में नई उम्मीदें जगी हैं।
संबोधन के दौरान उन्होंने नई पीढ़ी पर भरोसा जताते हुए 'जेन-जी' (Gen Z) को राष्ट्र की असली ताकत और भावी आधारशिला करार दिया।
कला जगत के साथ-साथ राजनीतिक मोर्चे पर बात करते हुए रवि किशन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विकास नीतियों और जनसमर्थन के दम पर आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments