गुजरात तट पर मिला दुर्लभ खनिज ‘वैनेडियम’, जानें इसका इस्तेमाल...
Updated: Sep 23, 2023

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
गुजरात खंभात की खाड़ी में वैनेडियम की खोज के साथ भारत को जैकपॉट मिल गया है. खंभात की खाड़ी (Gulf of Khambhat) से एकत्र किए गए गाद (तलछट) के नमूनों में इस दुर्लभ मिनरल ‘वैनेडियम’ के मिलने का दावा किया गया है. वैनेडियम, कई इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाला अहम कच्चा माल है |
प्राकृतिक रूप से अपने शुद्ध रूप में दुर्लभ रूप से पाया जाने वाला वैनेडियम 55 से अधिक विभिन्न खनिजों में मौजूद होता है, जिससे इसका उत्पादन महंगा हो जाता है. खंभात की खाड़ी में वैनेडियम टाइटैनोमैग्नेटाइट (Titanomagnetite) नामक खनिज में पाया गया है, जो पिघले हुए लावा (Lava) के तेजी से ठंडा होने पर बनता है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments