रैपर बादशाह पर लगाया सट्टेबाजी एप के प्रमोशन का आरोप...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
बॉलीवुड गायक और रैपर बादशाह पर सट्टेबाजी एप के प्रमोशन का आरोप लगाया है। इस तरह से वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अपने गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर करने वाले बादशाह अब ऑनलाइन सट्टेबाजी एप का प्रमोशन करने के मामले में फंसे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला फेयरप्ले नाम के एक एप से जुड़ा है।
इस एप को बादशाह ने प्रमोट किया था। महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने समन भेजकर आज उनसे पूछताछ भी की। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब बादशाह किसी विवाद में फंसे हों। इससे पहले भी उनके ऊपर इंस्टाग्राम के फेक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर फेक व्यूज बढ़ाने का आरोप भी लग चुका है। दरअसल, अगस्त 2020 में बादशाह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पैसे देकर सोशल मीडिया पर अपने फर्जी फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाए हैं। इस संबंध में तब पूछताछ के लिए क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने उसी साल 20 अगस्त को बादशाह को समन भी भेजा था।
हालांकि, उससे पहले तब मुंबई पुलिस ने बादशाह से पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों को झूठा बताया था। गौरतलब हे कि सिंगर भूमि त्रिवेदी ने तब बादशाह के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर मुंबई पुलिस में मामला दर्ज कराया था। भूमि का कहना था कि कुछ लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फैन फॉलोइंग बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि कई खिलाड़ियों, बिजनसमैन और बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पैसा दिया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments