शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में 'विकसित भारत' थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर, 25 सितंबर 2026: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में 'सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026' के अंतर्गत शुक्रवार को “विकसित भारत” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्वेता सेंदुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रस्तुत रंगोलियों का मूल्यांकन पुष्पलता सोनभद्र द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी क्रोधी दिलीवार रहे।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, प्रगति, आत्मनिर्भरता और समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को अपनी रंगोलियों के जरिए जीवंत किया। इस प्रतियोगिता में दिशा ठाकुर, मधु जुमड़े, दीपिका ठाकुर, किरण जमुरिया, मंजुलता साहू, दिव्या टोप्पो, प्रियंका नवरत्न और सोनाली टोप्पो ने सहभागिता की।

आयोजन में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं प्रदर्शकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से सेवा, समर्पण, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को प्रोत्साहित किया गया तथा “विकसित भारत” के संकल्प को एक बेहतरीन रचनात्मक अभिव्यक्ति मिली।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments