रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाया रणबीर कपूर की 'रामायण' का जादू....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- मुंबई: रणबीर कपूर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार इस भव्य फिल्म को लेकर उत्सुकता का आलम यह है कि ट्रेलर और गानों के बाद अब एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड तोड़ रुझान देखने को मिल रहा है। दशहरे के पावन अवसर पर शुरू हुई एडवांस बुकिंग में दर्शकों ने भारी दिलचस्पी दिखाई है।
करोड़ों में पहुंचा पहले दिन का एडवांस कलेक्शन
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ के पहले दिन के लिए अब तक 86,187 टिकटों की बंपर बिक्री दर्ज की जा चुकी है। देशभर में फिल्म के 3,537 शोज़ के लिए बुकिंग हुई है। इन टिकटों की बिक्री से अब तक करीब 4.96 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन सामने आया है, जबकि शुरुआती ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत दर्ज की गई है। क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से सबसे अधिक शुरुआती बुकिंग हुई है, जहां अकेले इस क्षेत्र में करीब 1.45 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं।
'रावण तांडव' गाने ने बढ़ाई उत्सुकता
दशहरे के खास मौके पर निर्माताओं ने दर्शकों का उत्साह दोगुना करते हुए फिल्म का दूसरा गाना ‘रावण तांडव’ रिलीज किया। ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान द्वारा रचित इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है, जबकि रावण के तांडव वाले शक्तिशाली हिस्से में विशाल ददलानी की आवाज सुनाई देती है। यह गाना फिल्म की भव्यता और पौराणिक कथा के प्रभाव को और अधिक गहरा करता है।
ग्लोबल स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के अलावा अंग्रेजी भाषा में भी डब करके ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments