गन्दगी और ठोस अपशिष्ट नियमों के उल्लंघन पर राजवाड़ा ढाबा पर 25 हजार रुपए का ई-जुर्माना....
नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने पचपेड़ीनाका राजवाड़ा ढाबा थाली रेस्टोरेंट की स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, गन्दगी मिलने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उल्लंधन पाए जाने पर तत्काल लगाया 25 हजार रूपये का ई जुर्माना.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ीनाका में राजवाड़ा ढाबा थाली रेस्टोरेंट की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया |

स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी पायी गयी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उल्लंघन पाया गया, इस पर प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा द्वारा स्थल पर स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा एवं अनिल झा सहित स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति पचपेड़ीनाका क्षेत्र में स्थित राजवाड़ा ढाबा थाली रेस्टोरेंट के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 25 हजार रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments