google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजेश मूणत ने बाबा हटकेश्वरनाथ के दर्शन बाद की जनसंपर्क की शुरुवात....

Nov 3, 2023
3 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

कांग्रेस का विकास कागजों में धरातल पर शून्य:राजेश मूणत

रायपुर पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज अपने जनसंपर्क की शुरुवात में सर्वप्रथम महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात की उन्होंने महादेव घाट में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया उसके पश्चात उन्होंने वही से अपने सघन जनसंपर्क की शुरुवात की उन्होंने माधवराव सप्रे वार्ड रायपुरा क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, महिलाओ और युवाओं के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष के मतदान की अपील की उन्होंने डोर टू डोर सघन जनसंपर्क किया लगातार जारी जनसंपर्क को मिल रहे प्रतिसाद से राजेश मूणत में उत्साह स्पष्ट दिखता है वे जहां भी जनसंपर्क में पहुंच रहे हैं वहां पुष्पमाला और आरती की थालियों से महिलाओ और स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जा रहा है |

बकौल मूणत जब वे लोगो के बीच पहुंचते हैं तो उनसे उन्हें अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त होता है लोग लगातार कमल के पक्ष के प्रचार और समर्थन देते नजर आ रहे हैं और आश्चर्य तो तब होता है जब क्षेत्र के गैर राजनीतिक लोगो द्वारा स्वस्फूर्त समर्थन देते हुए यह कहा जाता है की भैया हम तो स्वयं आपका प्रचार स्वेच्छा से कर रहे हैं क्योंकि हम अब पश्चिम में पुनः उन्नति देखना चाहते हैं हम परिवर्तन चाहते हैं आपके जाते ही जैसे क्षेत्र की उन्नति में यकायक ब्रेक ही लग गया हो ।

कांग्रेस का विकास बस कागजों और विज्ञापनों में धरातल पर दूरबीन से नही दिखता:- मूणत

उन्होंने कहा की हम लगातार जनता के बीच सघन जनसंपर्क पर पहुंच रहे हैं लगातार बैठके ले रहे

हैं| महिला समुहों , वृद्धों, युवाओं सहित सभी वर्गो में वर्तमान सरकार और विधायक के लिए रोष है समस्यायों का अंबार है जिस क्षेत्र में पहुंचो वहां लगातार समस्यायों का आवेदन मिल रहा है |

आज हमने माधव राव सप्रे वार्ड रायपुरा क्षेत्र मे सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक हम क्षेत्र की जनता बीच रहे और वहां हमे दर्जनों समस्यायों के आवेदन प्राप्त हुए वहां से हम संत रविदास वार्ड पहुंचे और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जनता के बीच रहे वहां भी जनता से दर्जनों समस्याएं प्राप्त हुई उसके पश्चात हम ईश्वरी चरण वार्ड पहुंचे और वहां भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिली रायपुर पश्चिम विधानसभा सहित पूरे प्रदेश का हाल बदतर हो गया है |

सभी जगह समस्यायों का अंबार ही दिखाई दे रहा है कांग्रेस का विकास कागजी है जिसका धरातल से कोई लेना देना नही हमने तो दूरबीन लेकर क्षेत्र की उन्नति और विकास खोजा मगर कहीं दिखाई नहीं दिया कांग्रेस नेता केवल घोषणाएं करते हैं और कागजों वा विज्ञापन पर उसके पूरे होने की पुष्टि करते हैं परंतु धरातल पर जब उसकी असलियत जानने का प्रयास किया जाए तो वह शून्य होती है

मैं सभी मीडिया बंधुओ से भी आग्रह करता हूं की आप कांग्रेस के घोषणापत्र अनुसार उनके एक एक वादे की जांच के लिए विभागीय कार्यालय और जनता के बीच जाएं आपको पता चल जायेगा |

इस कांग्रेस सरकार का असल चेहरा विकास विरोधी है और जनहितो से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं न्याय की बड़ी बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाई सरकार की योजनाओं से भी प्रदेश की जनता को वंचित कर उनके साथ अन्याय कर रही है और यह छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का मुख्य कारक भी बनेगी पूरे 5 वर्ष कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को केंद्र की कई बड़ी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा और उसी तरह की योजनाओं का कागजी निर्माण कर उसे विज्ञापनों में वाहवाही का माध्यम बनाया लेकिन उन सभी के राज्य सरकार ने भरसक भ्रष्टाचार किया जनता से 36 वादे करने वाली कांग्रेस से जब इस विषय में सवाल किया जाता है तो उनके नेता बगले झांकते नजर आते हैं ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html