google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में दिवंगत पत्रकारों के नाम पर सजेगी सड़कें, प्रेस क्लब की अनूठी पहल से अमर होगी स्मृतियां...

1 hour ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी रायपुर में पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। शहर के प्रेस क्लब की तरफ से नगर निगम के सामने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया है, जिसके तहत उन तमाम दिवंगत कलमकारों के नाम पर प्रमुख मार्गों और चौराहों का नामकरण किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और पत्रकारिता में अमिट छाप छोड़ी है।


रायपुर नगर निगम की महापौर को सौंपे गए इस आधिकारिक ज्ञापन के जरिए पहले चरण में कुल छब्बीस दिवंगत पत्रकारों की सूची सौंपी गई है। योजना है कि इन पत्रकारों के पुराने निवास स्थानों के आसपास की सड़कों और चौराहों को उनके नाम से पहचाना जाए, ताकि उनकी जनहितकारी सेवाएं और योगदान हमेशा के लिए जीवंत रहें।


इस विशेष अभियान से नई पीढ़ी को भी निष्पक्ष और समर्पित पत्रकारिता से प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने महापौर से आग्रह किया है कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द परिषद की बैठक में पास कराकर अमलीजामा पहनाया जाए।


इस अवसर पर मोहन तिवारी, गौरव शर्मा, दिलीप साहू, दिनेश यदु, निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े, प्रशांत शर्मा, रविंद्र ठेंगड़ी, राजेंद्र निगम, सत्येंद्र कर, शंकर चंद्राकर, जाकिर घुड़सेना और मनीष वोरा सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html