google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर नगर निगम जोन 6 में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में पहुँचे रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी....

Oct 12
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर: राजधानी के रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 कार्यालय में महापौर और आयुक्त के निर्देशानुसार जोन स्तरीय 'सेवा संकल्प शिविर' का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में क्षेत्र के सभी 7 वार्डों से पहुंचे सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को सुनकर प्रशासनिक स्तर पर उनका तुरंत समाधान किया गया।

शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जनहित योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को तुरंत दस्तावेज और स्वीकृत पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पात्र 3 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र, 2 नागरिकों को आधार कार्ड और 6 पात्र नागरिकों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।


जनसमस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश -

विधायक सुनील सोनी ने जोन 6 के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वार्डों में साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी समस्याओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जोन स्तर पर ही नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और छत्तीसगढ़ शासन की सभी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए, ताकि हर पात्र नागरिक को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।


इनकी रही विशेष उपस्थिति -

शिविर के दौरान जोन 6 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रमोद कुमार साहू, रवि सोनकर, जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित अन्य संबंधित जोन अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर ही उनका समाधान प्राप्त किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html