श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर से 194 श्रद्धालु अयोध्या रवाना...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के माध्यम से जशपुर जिले के 3,062 से अधिक श्रद्धालु अब तक अयोध्या दर्शन कर चुके हैं।
योजना के 16वें चरण में जशपुर जिले से 194 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान आने-जाने, ठहरने और भोजन का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। इससे श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। दर्शनार्थियों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
#ShriRamLallaDarshan #AyodhyaYatra #JashpurNews #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #RamLalla #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments