google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अंगदान के महादान से गूंजा रायपुर: ILS हॉस्पिटल के ‘वॉकथॉन 2.0’ में जुड़े 3500 से अधिक लोग....

1 day ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रायपुर: जरूरतमंदों को नया जीवन देने और अंगदान के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से आईएलएस हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा रविवार, 25 अक्टूबर को मरीन ड्राइव में ‘ILS Walkathon 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। ‘चलो साथ चलें, जीवन के लिए चलें’ मुख्य थीम पर आधारित इस महा-अभियान में शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 3500 से अधिक की संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मरीन ड्राइव से शुरू हुई इस वॉक में सभी के हाथों में अंगदान के महत्व को दर्शाते बैनर और तख्तियां थीं, जो राहगीरों और शहरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। आईएलएस के इस जागरूकता कार्यक्रम को ऑनलाइन 8000 से अधिक लोगों ने अपना समर्थन रजिस्ट्रेशन कराकर दिया।


अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, विशेष अतिथि पद्मश्री अनुज शर्मा, डीजीपी राजीव श्रीवास्तव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक - यातायात संजय शर्मा, आईएलएस हॉस्पिटल ग्रुप के ग्रुप सीओओ डॉ. विशाल गोयल, सीओओ डॉ. सौरभ चोरड़िया एवं आईएलएस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी ने अंगदान-महानदान की जागरूकता को लेकर अपने विचार रखे और आईएलएस हॉस्पिटल की इस नेक पहल की काफी सराहना की, जो समाज के हर नागरिक को जीवन बचाने के इस पवित्र अभियान से जुड़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।


अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन की विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए आईएलएस हॉस्पिटल के तमाम वरिष्ठ विशेषज्ञ व चिकित्सक पूरी ऊर्जा के साथ मौजूद रहे। इसमें रीनल साइंस एवं ट्रांसप्लांट फिजिशियन के क्लिनिकल लीड डॉ. प्रवाश चौधरी, यूरोलॉजिस्ट एवं ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. हर्ष जैन, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. हनीश शर्मा, पैंक्रियाटिक सर्जरी एवं लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. हितेश दुबे, और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कुणाल ओस्तवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टरों ने भी पैदल चलकर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया।


लकी ड्रा के विजेताओं ने जीता उत्साह

वॉकथॉन के समापन पर प्रतिभागियों के लिए आकर्षक लकी ड्रा के माध्यम से ईवी स्कूटर, टैब एवं अन्य उपहारों का वितरण किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम में और भी रोमांच भर दिया।


आभार और भविष्य का संकल्प

आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर के मार्केटिंग हेड सतनाम सिंह ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया बंधुओं और सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही यह विश्वास दिलाया है कि भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि रायपुर को स्वस्थ और जागरूक बनाया जा सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html