महिलाओं की स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में रायपुर नगर निगम का बड़ा कदम, जोन कार्यालयों में लगाई गईं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें...


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर - महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रायपुर नगर निगम ने एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत शहर के विभिन्न जोन कार्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग और इंसिनरेटर मशीनें स्थापित की गई हैं, जिससे महिला कर्मचारियों और कार्यालय आने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

इस व्यवस्था के शुरू होने से अब महिलाओं को आपात स्थिति में तुरंत सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे। इसके साथ ही, इस्तेमाल किए गए पैड के वैज्ञानिक और सुरक्षित निपटान के लिए इंसिनरेटर मशीनें भी लगाई गई हैं, जिससे पर्यावरण और स्वच्छता दोनों का ध्यान रखा जाएगा। इस कदम से महिला स्वच्छता और उनकी गरिमा को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान अपर आयुक्त विनोद कुमार पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी योगेश कडू सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और जनहित के लिए बेहद उपयोगी बताया है। नगर निगम का यह प्रयास शहर को अधिक स्वच्छ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments