रायपुर में नगर निगम आयुक्त की सख्ती: सफाई, राजस्व वसूली और विकास कार्यों की समीक्षा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने हाल ही में हुई समय-सीमा (टीएल) बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली करने के आदेश दिए हैं।

बैठक के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि 31 दिसंबर 2026 तक चालू वित्त वर्ष का संपत्ति कर पूरा चुकाने वाले नागरिकों को नियमों के तहत 4 प्रतिशत की छूट का अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। साथ ही, बड़े बकायदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अवैध नल कनेक्शनों को नियमित कर जल कर वसूलने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए।

त्योहारों के मद्देनजर शहर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अवैध निर्माणों और कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments