रायपुर में गूंजेगी सुरों की तान: 'नागपुर आइडल सीजन-3' के ऑडिशन का ऐलान, 18 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। माँ काली माता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'नागपुर आइडल सीजन-3' का आयोजन होने जा रहा है, जिसके तहत राजधानी रायपुर में भव्य ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में अपनी गायकी का हुनर दिखाने के लिए प्रतिभागी तय तारीखों के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
दो वर्गों में बंटी होगी प्रतियोगिता -
यह मुकाबला दो अलग-अलग आयु वर्ग की श्रेणियों में संपन्न होगा:
16 वर्ष से कम आयु वर्ग
16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
खास बातें और नियम -
ऑडिशन स्थल: पंजाब केसरी भवन, जोरा, रायपुर।
ऑडिशन की तिथियां: 31 अक्टूबर और 1 नवंबर (शनिवार व रविवार)।
रिमोट रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
मुख्य आकर्षण: इस मंच की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतियोगियों को कराओके ट्रैक पर नहीं, बल्कि लाइव म्यूजिशियन्स (संगीतकारों) के साथ अपनी प्रस्तुति देनी होगी।
विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम राशि
प्रथम पुरस्कार:
16 वर्ष से कम आयु: ₹22,222 + आकर्षक ट्रॉफी
16 वर्ष से अधिक आयु: ₹44,444 + आकर्षक ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार:
16 वर्ष से कम आयु: ₹11,111 + आकर्षक ट्रॉफी
16 वर्ष से अधिक आयु: ₹22,222 + आकर्षक ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार:
16 वर्ष से कम आयु: ₹7,777 + आकर्षक ट्रॉफी
16 वर्ष से अधिक आयु: ₹11,111 + आकर्षक ट्रॉफी






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments