google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर पश्चिम, हजारों के जनसैलाब ने रचा राष्ट्रगौरव का ऐतिहासिक अध्याय.....

  • राजेश मूणत के नेतृत्व में निकली विराट तिरंगा यात्रा, चौक-चौराहों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया अभूतपूर्व स्वागत...

  • भारत माता चौक पर 51 पंडितों की दिव्य आरती से आलोकित हुआवातावरण...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र शुक्रवार को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनएकता के ऐसे विराट उत्सव का साक्षी बना, जिसने राजधानी में राष्ट्रभक्ति का अनुपम वातावरण निर्मित कर दिया।

रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों-हजार की संख्या में क्षेत्रवासियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज, केसरिया साफा धारण किए हजारों युवा एवं महिलाएं, मोटरसाइकिलों का लंबा कारवां और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष ने पूरे रायपुर पश्चिम को तिरंगामय कर दिया। यात्रा आगे बढ़ती गई और उसके साथ राष्ट्रप्रेम का कारवां विराट होता गया।

चौक-चौराहों पर पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ हुआ आत्मीय स्वागत

तिरंगा यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह चौक-चौराहों पर यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

सड़क के दोनों ओर बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक का उत्साह देखते ही बनता था। कहीं पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया तो कहीं हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर नागरिकों ने भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया। मातृशक्ति और युवा शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।


इन मार्गों से गुजरा तिरंगे का विराट कारवां

विशाल तिरंगा यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर तात्यापारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, समता कालोनी, चौबे कालोनी, रामनगर अंडर ब्रिज, कर्मा चौक, कबीर चौक और CSEB चौक से गुजरते हुए भारत माता चौक, गुढ़ियारी पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग पर तिरंगों का समुद्र दिखाई दिया। मोटरसाइकिलों पर सवार हजारों युवक एवं महिलाएं हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा की विशालता, अनुशासन और जनभागीदारी ने इसे रायपुर पश्चिम के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन का स्वरूप प्रदान किया।


आज रायपुर पश्चिम की सड़कों पर केवल तिरंगा नहीं, जन-जन का राष्ट्रप्रेम लहराया

रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा किसी एक व्यक्ति अथवा संगठन का आयोजन भर नहीं थी, बल्कि राष्ट्र के प्रति रायपुर पश्चिम की जनता के अगाध प्रेम, सम्मान और स्वाभिमान की सामूहिक अभिव्यक्ति थी। मूणत ने कहा, “हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है। इसके प्रत्येक रंग में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, असंख्य बलिदानियों का त्याग, वीर जवानों का पराक्रम और करोड़ों भारतीयों के स्वप्न एवं आकांक्षाएं समाहित हैं। तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और स्वाभिमान का सर्वोच्च प्रतीक है।”


उन्होंने कहा, “आज हजारों युवाओं, माताओं-बहनों और नागरिकों को एक साथ तिरंगे के नीचे चलते देखकर मन गौरव से भर गया। आज रायपुर पश्चिम की सड़कों पर केवल तिरंगा नहीं लहराया, बल्कि जन-जन का राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय स्वाभिमान और भारत के प्रति अटूट निष्ठा लहराई है।”


मूणत ने यात्रा मार्ग में स्वागत करने वाले सभी सामाजिक संगठनों, नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।


“तिरंगा प्रत्येक भारतीय के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक” - बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विशाल तिरंगा यात्रा की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर पश्चिम में उमड़ा जनसैलाब देश के प्रति नागरिकों के अगाध प्रेम और सम्मान की जीवंत अभिव्यक्ति है।


अग्रवाल ने कहा, “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का प्रतीक होने के साथ प्रत्येक भारतीय के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। इस तिरंगे की गरिमा के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज हजारों युवाओं, माताओं-बहनों और नागरिकों को हाथों में तिरंगा लेकर एक साथ देखकर यह विश्वास और दृढ़ होता है कि राष्ट्रप्रेम की यह भावना पीढ़ी-दर-पीढ़ी और अधिक सशक्त हो रही है।”


उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम की विशाल तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम को विराट जनउत्सव का स्वरूप प्रदान किया है। यात्रा के मार्ग में सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा किया गया स्वागत इस बात का परिचायक है कि तिरंगा किसी वर्ग, क्षेत्र या संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतवासी को एक सूत्र में बांधने वाली हमारी साझा राष्ट्रीय पहचान है।


संध्या 6 बजे भारत माता चौक पहुंचा राष्ट्रगौरव का कारवां

राष्ट्रभक्ति के जयघोष के बीच संध्या 6:00 बजे विशाल तिरंगा यात्रा भारत माता चौक, गुढ़ियारी पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। इसके साथ ही भारत माता चौक का वातावरण राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम में परिवर्तित हो गया।


यात्रा के समापन के पश्चात यहां 51 पंडितों द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर भारत माता की दिव्य एवं भव्य आरती की गई। एक साथ प्रज्ज्वलित आरती की ज्योतियां, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और हजारों कंठों से गूंजते भारत माता के जयघोष ने पूरे वातावरण को अलौकिक बना दिया।


हाथों में तिरंगा थामे हजारों नागरिकों ने श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम के साथ इस ऐतिहासिक आरती में सहभागिता की।

भारत माता की दिव्य आरती को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “एक ओर हजारों हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज और दूसरी ओर भारत माता की आरती में प्रज्ज्वलित 51 दीपों की ज्योति—यह राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने राष्ट्र, संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।”

उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए विधायक राजेश मूणत, आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा रायपुर पश्चिम की जनता को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति यह सामूहिक भावना ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।


जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

दिव्य भारत माता आरती में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा तथा रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति रही।


इस अवसर पर रामप्रताप , राजेश ठाकुर, राजीव अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा , सूर्यकांत राठौर , जयंती पटेल , अमित साहू , रमेश ठाकुर, कृतिका जैन, ओंकार बैस, गोवर्धन खंडेलवाल, अमित माहेश्वरी , प्रीतम ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इसके साथ ही रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षगण सन्नी मावले, विनय जैन, चैतन्य टावरी, विशेष शाह एवं गुड्डा तिवारी सहित पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।


51 आरती दीपों की ज्योति में आलोकित हुआ भारत माता चौक

भारत माता चौक पर 51 पंडितों द्वारा एक साथ की गई आरती का दृश्य अत्यंत भावपूर्ण और मनोहारी रहा। प्रज्ज्वलित दीपों की स्वर्णिम आभा, मंत्रोच्चार और शंखनाद के मध्य हाथों में तिरंगा लिए खड़े हजारों नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिकता का ऐसा अनुपम संगम प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम को केवल एक आयोजन न रहने देकर राष्ट्रीय चेतना के विराट उत्सव में परिवर्तित कर दिया।


मूणत ने कहा, “तिरंगा यात्रा के पश्चात भारत माता की दिव्य आरती का यह दृश्य सदैव हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा। राष्ट्र के प्रति प्रेम जब हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ता है, तब वह केवल भावना नहीं रहता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला संस्कार बन जाता है।”


लोकरंग अर्जुंदा की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भारत माता की दिव्य आरती के पश्चात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकरंग अर्जुंदा के कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। तिरंगा यात्रा से प्रारंभ हुआ राष्ट्रोत्सव भारत माता की दिव्य आरती और देशभक्ति गीतों के साथ अपने भावपूर्ण उत्कर्ष पर पहुंचा।


“यह ऐतिहासिक सफलता रायपुर पश्चिम के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता को समर्पित” - मूणत

आयोजन की ऐतिहासिक सफलता पर विधायक राजेश मूणत ने कहा, “आज हजारों की संख्या में उमड़ा यह जनसैलाब मेरे लिए केवल भीड़ नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति रायपुर पश्चिम की भावना, विश्वास और समर्पण का जीवंत स्वरूप था। जिस आत्मीयता से सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया, जिस अनुशासन से हमारे कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं और जिस उत्साह से माताओं-बहनों, युवाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की, उसने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।”


उन्होंने कहा, “यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं है। यह प्रत्येक उस कार्यकर्ता की सफलता है जिसने दिन-रात परिश्रम किया, प्रत्येक उस नागरिक की सफलता है जिसने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का स्वागत किया और प्रत्येक उस परिवार की सफलता है जिसने राष्ट्रगौरव के इस उत्सव में अपनी सहभागिता दी।”


मूणत ने कहा, “तिरंगा यात्रा संपन्न हुई है, लेकिन इससे प्रज्वलित राष्ट्रप्रेम की ज्योति समाप्त नहीं होगी। भारत माता की आरती में प्रज्ज्वलित दीपों की तरह यह भावना हमारे हृदयों में सदैव प्रकाशमान रहे - यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सार्थकता है। रायपुर पश्चिम के प्रत्येक नागरिक, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और सहयोगी के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।” हजारों हाथों में तिरंगा, हजारों हृदयों में राष्ट्रप्रेम और 51 आरती दीपों की दिव्य ज्योति - रायपुर पश्चिम ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगौरव का एक अविस्मरणीय अध्याय लिख दिया।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html