रायपुर: 'तू मुझे गाड़ी धोना सिखाएगा' कहकर वाशिंग सेंटर संचालक ने युवक पर बोला हमला......
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में बाइक धोने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। साईं मंदिर के सामने स्थित 'zion कार/बाइक वाशिंग सेंटर' के संचालक एंजल ने सैलून संचालक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे (बत्ता) से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला? भनपुरी (धनलक्ष्मी नगर) निवासी करन ठाकुर (21 वर्ष), जो महावीर नगर में 'द फ्यूचर कट' नाम से सैलून चलाते हैं, ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल धोने के लिए वाशिंग सेंटर में दी थी। शाम को जब वे गाड़ी लेने पहुंचे, तो बाइक पर मिट्टी लगी हुई थी। करन ने जब सही तरीके से सफाई न होने की बात कही, तो वाशिंग सेंटर के संचालक एंजल ने तैश में आकर कहा, "तू मुझे गाड़ी धोना सिखाएगा, ले तू ही धो ले" और अश्लील गालियां देने लगा। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी एंजल ने दुकान के पास रखे लकड़ी के बत्ते से करन पर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़िता के दोनों पैरों और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को सूचित किया और थाना राजेंद्र नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी एंजल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




.jpg)










