google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

रायपुर: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...

Sep 9
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे | वह सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे | रायपुर में वे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे और SC/ST के बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों की जानकारी लेंगे |


सुबह 10.45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | इसके बाद बिलासपुर रवाना होंगे, जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ऊषा अफ़ले से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास भी जाएंगे | दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक और शाम 4.30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे |


शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे | इसके बाद रात करीब 7.30 बजे तक रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे | रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html