रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 सेवा संकल्प शिविर का किया निरीक्षण....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 कार्यालय में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एक विशेष 'जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर' का आयोजन किया गया। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सातों वार्डों के रहवासियों को घर के पास ही प्रशासनिक राहत पहुंचाना था।
शिविर में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों की पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए उनका तुरंत समाधान किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने पर जोर दिया।

शिविर की मुख्य उपलब्धियां:
त्वरित लाभ: शिविर के दौरान मौके पर ही 4 भवन अनुज्ञा पत्र (बिल्डिंग परमिशन) और 6 नए राशन कार्ड पात्र हितग्राहियों को सौंपे गए।
शिकायतों का निपटारा: नामांतरण से जुड़े नए आवेदन दर्ज किए गए, जबकि सफाई और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया गया।

इस दौरान जोन 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, ब्राह्मणपारा वार्ड के पार्षद अजय साहू, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी परेशानियां साझा कर तत्काल राहत प्राप्त की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments