google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: 'पदयात्रा सप्ताह' की तैयारियां तेज, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा....

3 days ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :- 

रायपुर: एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक आयोजित होने वाले “पदयात्रा सप्ताह” की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इस आयोजन को लेकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आज तेलीबांधा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया।


















इस दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने इस आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विधायक ने बताया कि इस 'पदयात्रा सप्ताह' के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की है।

पुरन्दर मिश्रा ने जोर देते हुए कहा कि यह पदयात्रा सेवा, जनसरोकार और सामाजिक जागरूकता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक अहम माध्यम बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html