रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दानवीर ओमप्रकाश साहू को पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मानित.....
- ANIS LALA DANI

- 53 minutes ago
- 2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, साहू समाज अध्यक्ष दिलीप साहू सहित चुनाभट्टी में विधायक निधि से 5 लाख रू की स्वीकृत लागत से साहू समाज भवन प्रथम तल में अधूरे कार्य को पूर्ण करने निर्माण कार्य का लोकार्पण कर नागरिकों को दी शानदार सौगात...

रायपुर - आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत चुनाभट्टी में साहू समाज भवन के प्रथम तल में अधूरे कार्य को पूर्ण करने निर्माण कार्य का विधायक निधि से 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से फीता काटकर लोकार्पण नगर निगम रायपुर के सभापति एवं रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार,साहू समाज के अध्यक्ष दिलीप साहू, साहू समाज के दानवीर ओमप्रकाश साहू सहित गणमान्य अतिथियों, साहू समाज के पदाधिकारियों, रहवासियों सहित नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे, उपअभियंता अनिमेष चंद्राकर की उपस्थिति में करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं |
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने साहू समाज के दानवीर ओमप्रकाश साहू का मंच पर भूमि का स्वप्रेरणा से साहू समाज को दान करने पर उनकी सराहना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सम्मान किया | दानवीर ओमप्रकाश साहू द्वारा स्वप्रेरणा से दान भूमि पर चुनाभट्ठी में साहू समाज का भवन सामाजिक कार्यों हेतु बनाया गया है |




.jpg)









